शीत लहर के बीच पटना में 26 से 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे 8वीं कक्षा तक के सभी स्कूल
पटना (बिहार) के ज़िलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बताया है कि शीत लहर के बीच राजधानी में 26-31 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। सिंह ने बताया, "विशेष रूप से सुबह के समय अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनज़र यह फैसला लिया गया है।"