शीत लहर के बीच स्वीडन में नज़र आईं 'लाइट बीम', तस्वीर आई सामने
स्वीडन में शीत लहर के बीच हाल ही में 'लाइट पिलर्स' नामक दुर्लभ परिघटना नज़र आई। बकौल रिपोर्ट्स, फोटोग्राफर पीटर रोज़ेन ने लाइट बीम जैसी दिखने वाली इस परिघटना की तस्वीर कैद की। यह परिघटना तब होती है जब कृत्रिम प्रकाश हवा में मिलने वाले आइस क्रिस्टल्स से अपवर्तित होता है और ये क्रिस्टल प्रिज़्म की तरह काम करते हैं।