शीतकालीन अवकाश के दौरान दिल्ली के सरकारी शिक्षकों की एयरपोर्ट पर लगेगी कोविड-19 ड्यूटी
अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान आईजीआई एयरपोर्ट पर शिक्षकों की कोविड-19 ड्यूटी लगेगी। एक आदेश के अनुसार, दिल्ली के विभिन्न सरकारी स्कूलों के कम-से-कम 85 शिक्षक 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक ड्यूटी पर रहेंगे। बकौल अधिकारी, एयरपोर्ट पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित हो इसके लिए शिक्षकों को तैनात किया जाएगा।