शीर्ष 10 एशियाई सेलेब्रिटीज़ में कौन-कौनसे भारतीय हैं शामिल?
यूके के ईस्टर्न आई न्यूज़पेपर की शीर्ष 10 एशियाई सेलेब्रिटीज़ की सूची में 7 भारतीय शामिल हैं। इस सूची में अभिनेता शाहरुख खान पहले पायदान पर हैं। वहीं, सूची में अभिनेत्री आलिया भट्ट दूसरे, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा तीसरे, ऐक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ चौथे, ऐक्टर रणबीर कपूर छठे, गायिका श्रेया घोषाल 7वें और ऐक्टर विजय 8वें स्थान पर हैं।