शीर्ष 10 कंपनियों में से 4 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2.31 लाख करोड़ बढ़ा

सेंसेक्स में शामिल शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 4 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹2,31,320.37 करोड़ बढा। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹1,38,222.46 करोड़ बढ़कर ₹18,80,350.47 करोड़ जबकि टीसीएस का पूंजीकरण ₹64,618.85 करोड़ बढ़कर ₹12,58,274.59 करोड़ हो गया। वहीं, इन्फोसिस और आईसीआईसीआई बैंक का बाज़ार पूंजीकरण क्रमश: ₹25,728.52 करोड़ और ₹2,750.54 करोड़ बढ़ा है।

Load More