शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.02 लाख करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.02 लाख करोड़ से अधिक घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹40,695.15 करोड़ जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाज़ार पूंजीकरण ₹17,222.5 करोड़ घटा है। गौरतलब है, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, इन्फोसिस और एसबीआई को घाटा जबकि एचडीएफसी-एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, टीसीएस को लाभ हुआ है।