शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹78,163 करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹78,163 करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹42,113.47 करोड़ और भारती एयरटेल को ₹15,159.81 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, बजाज फाइनेंस और एसबीआई को घाटा जबकि टीसीएस, इन्फोसिस, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी को लाभ हुआ है।