शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹83,638 करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 6 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹83,637.96 करोड़ घटा है। टीसीएस के बाज़ार पूंजीकरण में सर्वाधिक ₹35,694.04 करोड़ जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाज़ार पूंजीकरण में ₹18,949.45 करोड़ की गिरावट आई। इस सूची में इन्फोसिस, एसबीआई, आईटीसी और भारती एयरटेल को छोड़कर बाकी कंपनियों के बाज़ार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई है।