शीर्ष 10 में से 7 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.16 लाख करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,16,053.13 करोड़ घटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ को बाज़ार मूल्यांकन में सर्वाधिक ₹41,706.05 करोड़ और एसबीआई को ₹17,313.74 करोड़ का घाटा हुआ। गौरतलब है, टीसीएस, एचयूएल, और इन्फोसिस को लाभ जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी को घाटा हुआ है।