शीर्ष 10 में से 7 घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.09 लाख करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1.09 लाख करोड़ घटा है। एसबीआई का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक ₹38,197.34 करोड़ जबकि आईसीआईसीआई बैंक का ₹17,201.84 करोड़ घटा है। गौरतलब है, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, भारती एयरटेल और बजाज फाइनेंस को घाटा जबकि टीसीएस, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस को लाभ हुआ है।