शीर्ष 10 में से 9 घरेलू कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बीते सप्ताह ₹1.87 लाख करोड़ घटा
बीएसई पर सूचीबद्ध 10 सबसे मूल्यवान घरेलू कंपनियों में से 9 का बाज़ार पूंजीकरण पिछले सप्ताह ₹1,87,808.26 करोड़ घटा है। एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का बाज़ार पूंजीकरण सर्वाधिक क्रमश: ₹37,848.16 करोड़ और ₹36,567.46 करोड़ घटा। गौरतलब है कि इस सूची में टीसीएस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, भारती एयरटेल, एसबीआई व हिंदुस्तान यूनिलीवर घाटे में जबकि आईटीसी लाभ में रही।