शुक्रिया तुलसी भाई: डब्ल्यूएचओ चीफ के बधाई देने पर निवर्तमान पीएम नरेंद्र मोदी
डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरे कार्यकाल की बधाई दी है। निवर्तमान प्रधानमंत्री मोदी ने जवाब देते हुए X पर लिखा, "शुक्रिया...तुलसी भाई! डब्ल्यूएचओ और भारत का सहयोग...'वन अर्थ वन हेल्थ' के हमारे विज़न को बढ़ावा देता है।" गौरतलब है, उन्होंने 2022 में टेड्रोस का गुजराती में 'तुलसी भाई' नाम रखा था।