शुबमन गिल ने भारत में जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक

भारतीय ओपनर शुबमन गिल ने शनिवार को भारत में अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा। 23-वर्षीय गिल ने अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 194 गेंदों पर शतक पूरा किया। गिल के अंतर्राष्ट्रीय करियर का यह 7वां शतक है जिसमें से 5 शतक उन्होंने 2023 में लगाए हैं। उन्होंने टेस्ट में इससे पहले केवल एक शतक चट्टोग्राम (बांग्लादेश) में जड़ा था।

Load More