शुबमन गिल ने यो-यो टेस्ट में हासिल किए सर्वाधिक 18.7 अंक: रिपोर्ट्स
पीटीआई ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज़ शुबमन गिल एशिया कप-2023 से पहले टीम के कंडीशनिंग कैंप में यो-यो टेस्ट में 18.7 अंक के साथ टॉप पर रहे हैं। वहीं, ज़्यादातर खिलाड़ियों ने 16.5-18 के बीच स्कोर किया है। इससे पहले विराट कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट कर अपना स्कोर 17.2 बताया था।