शुबमन गिल ने वनडे में 208 रन की पारी खेलकर तोड़े कौन-कौनसे रिकॉर्ड?

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में बुधवार को 23 वर्षीय भारतीय ओपनर शुबमन गिल 208(149) रन की पारी खेलकर अंतर्राष्ट्रीय वनडे इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। शुबमन इस पारी के दौरान वनडे में सबसे तेज़ 1,000 रन बनाने वाले भारतीय बने। वह न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सर्वाधिक वनडे स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बने।

Load More