शुभकामना देने के लिए पीएम का आभार: 9वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद नीतीश
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 9वीं बार शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने 'X' पर लिखा है, "मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को उनके द्वारा दी गई बधाई व शुभकामना के लिए आभार प्रकट करता हूं।" उन्होंने आगे लिखा, "केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलेगी और राज्यवासियों की बेहतरी होगी।"