शुभमन गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए 1,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने
गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल में जीटी के लिए 1,500 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। शुभमन ने जीटी के लिए अब तक 37 मैचों में 1,537 रन बनाए हैं। उनके बाद जीटी के लिए हार्दिक पंड्या ने 833 रन, डेविड मिलर ने 817 रन और ऋद्धिमान साहा ने 764 रन बनाए हैं।