शुभमन गिल ने शतक जड़ने के बाद आंखें मूंदकर मनाया जश्न
भारतीय बल्लेबाज़ शुभमन गिल ने रविवार को विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक जड़ने के बाद आंखें मूंदकर जश्न मनाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। एक फैन ने वीडियो पर कमेंट किया, "आखिरकार टेस्ट शतक, यह उनके लिए राहत की सांस होगी।" एक अन्य फैन ने लिखा, "गिल स्पेशल टैलेंट हैं।"