शुभमन गिल बने वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर
भारत के 24-वर्षीय ओपनर शुभमन गिल रविवार को वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 2,000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए। धर्मशाला में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप मैच के दौरान उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। गिल ने 38 पारियों में 2,000 रन का आंकड़ा पार किया। पिछला रिकॉर्ड पूर्व दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हाशिम अमला (40 पारी) के नाम था।