विश्व कप सेमीफाइनल में रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल, 79 रन बनाकर मैदान से गए बाहर

वनडे विश्व कप 2023 में बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में भारतीय ओपनर शुभमन गिल 79(65) रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए और उन्हें मैदान छोड़कर जाना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रैंप्स आने के कारण गिल को मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनकी जगह श्रेयस अय्यर मैदान पर आए और गिल बाद में बल्लेबाज़ी के लिए आ सकते हैं।

Load More