शुभेंदु के काफिले की कार की टक्कर से युवक की हुई मौत: बंगाल में स्थानीय लोगों का आरोप
पूर्व मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल) में स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि गुरुवार रात बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के काफिले की एक कार ने एक युवक को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पुष्टि नहीं हुई है कि कार शुभेंदु के काफिले की थी या नहीं। बकौल रिपोर्ट्स, शुभेंदु एक कार्यक्रम से लौट रहे थे।