शुरुआत में धमाका लगा, फिर पता चला कि पुल गिरा है: बिहार में पुल का हिस्सा गिरने पर चश्मदीद
भागलपुर (बिहार) में गंगा नदी पर बन रहे पुल का हिस्सा ढहने को लेकर एक चश्मदीद ने कहा है, "शुरुआत में हलचल हुई जिससे लगा कि बहुत बड़ा धमाका हुआ है।" चश्मदीद ने कहा, "कुछ समय के बाद पता चला कि पुल ध्वस्त हो गया है। यह सब भ्रष्ट सरकार के कारनामा को बताता है। इस पर कार्रवाई होनी चाहिए।"