शुरुआत में भगवान का रोल करने के लिए अक्षय कुमार तैयार नहीं थे: 'ओएमजी' के निर्देशक उमेश
फिल्म 'ओएमजी' के निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताया है कि शुरुआत में अभिनेता अक्षय कुमार भगवान का रोल करने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा, "अक्षय ने कहा था, 'मैं भगवान का रोल कैसे कर सकता हूं?'" उमेश ने बताया, "जब अक्षय ने नाटक 'कांजी विरुद्ध कांजी' देखा तब वह रोल करने के लिए तैयार हुए थे।"