शुरुआत में मुझसे कहा गया कि मैं श्रीदेवी जैसी दिखती हूं, उनकी नकल करने लगी थी: शेफाली
अभिनेत्री शेफाली शाह ने कहा है कि शुरुआत में उन्होंने ऐक्ट्रेस बनने का नहीं सोचा था। उन्होंने कहा, "मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा...(दिवंगत ऐक्ट्रेस) श्रीदेवी जी को लेकर मैं ऑबसेस्ड थी...मुझसे कहा गया कि मैं उनके जैसी दिखती हूं...मैं उनकी नकल करने लगी थी।" ऐक्ट्रेस ने कहा, "शुक्र है...मुझे अक्ल आई...सोचा...श्रीदेवी जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता...इसलिए नकल करना बंद किया।"