शुरुआत में मैं भी पत्नी जया के लिए करवा चौथ का व्रत रखता था, फिर छोड़ दिया: अमिताभ
'कौन बनेगा करोड़पति?' के एक एपिसोड में जब एक प्रतिभागी ने बताया कि उनके पति करवा चौथ का व्रत रखते हैं तो शो के होस्ट व अभिनेता अमिताभ बच्चन ने कहा, "शुरू-शुरू में हम भी रखते थे...फिर छोड़ दिया।" अमिताभ की पत्नी-अभिनेत्री जया बच्चन ने हाल ही में बताया था कि अमिताभ 9-5 काम करने वाली पत्नी नहीं चाहते थे।