शुरुआती कारोबार में 250 अंक से अधिक टूटा सेंसेक्स; 17,100 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 259.46 अंक टूटकर 57,366.45 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 75.70 अंक गिरकर 17,047.90 पर आ गया। गौरतलब है, लगातार 3 कारोबारी सत्रों में गिरावट दर्ज करने के बाद बुधवार को सेंसेक्स 478.59 अंक चढ़कर 57,625.91 पर जबकि निफ्टी 140.05 अंक की वृद्धि के साथ 17,100 के पार बंद हुआ था।