शुरुआती कारोबार में 610 अंक चढ़कर 60,500 के पार पहुंचा सेंसेक्स; 181 अंक चढ़ा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 609.55 अंक चढ़कर 60,509.92 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 180.65 अंक बढ़कर 18,040.10 पर आ गया। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सेंसेक्स 940.37 अंक या 1.55% लुढ़का था और बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण ₹1,06,991.42 करोड़ से अधिक घट गया था।