शुरुआती कारोबार में 750 से अधिक अंक टूटा सेंसेक्स; 17,100 के नीचे पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 793.69 अंक टूटकर 57,397.60 पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का निफ्टी 232.35 अंक गिरकर 17,082.30 पर आ गया। गौरतलब है कि बीते हफ्ते सेंसेक्स 764.37 अंक या 1.33% चढ़ा था और बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 कंपनियों में से 7 का बाज़ार पूंजीकरण ₹1,01,043.69 करोड़ बढ़ गया था।