शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 486 अंक बढ़ा, निफ्टी 16,100 के पार पहुंचा

भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में क्रमशः 485.98 अंक व 126 अंक की वृद्धि हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स बढ़कर 54,246.76 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 16,175.20 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बीते हफ्ते ₹1.68 लाख करोड़ घटा है।

Load More