शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 756 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,500 के पार पहुंचा

भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में क्रमशः 755.9 अंक व 224.9 अंक की वृद्धि हुई। इसके साथ ही सेंसेक्स बढ़कर 55,523.52 अंक पर पहुंचा जबकि निफ्टी 16,565.45 अंक पर पहुंच गया। गौरतलब है कि बीएसई पर सूचीबद्ध शीर्ष 10 में से 6 कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बीते हफ्ते ₹1.68 लाख करोड़ घटा था।

Load More