शुरू में गांधी नापसंद थे और आज उनका फैन हूं, 'हे राम' उनसे माफी मांगने के लिए बनाई थी: हासन
अभिनेता कमल हासन ने कहा है कि किशोरावस्था में उनके आसपास के माहौल ने उन्हें महात्मा गांधी का आलोचक बना दिया था। उन्होंने कहा, "24-25 साल की उम्र में खुद से गांधी जी को समझा और समय के साथ मैं उनका फैन बन गया।" बकौल ऐक्टर, फिल्म 'हे राम' (2000) बनाना गांधी जी से माफी मांगने का उनका तरीका था।