शुरू में नर्वस थी, 5 मिनट में ही सहज हो गए थे: रणबीर कपूर के साथ काम करने पर रश्मिका
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी हिंदी फिल्म 'ऐनिमल' के को-ऐक्टर रणबीर कपूर को लेकर कहा है कि वह बेहद प्यारे हैं। उन्होंने कहा, "पहली बार मिलने पर मैं काफी नर्वस थी...लेकिन 5 मिनट बाद ही हम एक-दूसरे के साथ सहज हो गए थे।" बकौल ऐक्ट्रेस, "पूरी इंडस्ट्री में वह इकलौते हैं...जो मुझे मैम कहते हैं...यह बिल्कुल पसंद नहीं है।"