शुरू में लगा था कि कीमोथेरेपी करवाने से अच्छा है कि मर जाऊं: कैंसर पर नितिन कामत की पत्नी
ज़ीरोधा के सीईओ नितिन कामत की पत्नी सीमा पाटिल ने अपने ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के अनुभव को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "जब पहली बार मेरी कीमोथेरेपी हुई तो मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है।" उन्होंने बताया, "मैंने सोचा, 'हे भगवान! इसे बर्दाश्त करने से अच्छा है कि मैं मर जाऊं'।"