शूटर सिप्पी सिद्धू की हत्या के मामले में हिमाचल हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश की बेटी गिरफ्तार
सीबीआई ने 2015 में चंडीगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज़ सुखमनप्रीत सिंह (सिप्पी सिद्धू) की हत्या के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सबीना सिंह की बेटी कल्याणी को गिरफ्तार किया है। बकौल अधिकारी, सबूत बताते हैं कि सिप्पी व कल्याणी करीबी थे। सीबीआई ने कहा, "जांच के दौरान, मामले में कल्याणी की कथित संलिप्तता सामने आई।"