शूटिंग के दौरान टूटा शिल्पा शेट्टी का पैर, उन्होंने शेयर की तस्वीर

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बुधवार को बताया कि शूटिंग के दौरान उनका एक पैर टूट गया। शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है जिसमें वह व्हीलचेयर पर बैठी नज़र आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ शिल्पा ने लिखा, "उन्होंने कहा- रोल कैमरा ऐक्शन- 'ब्रेक अ लेग'…मैंने उसे लिट्रली ले लिया…दुआओं में याद रखिएगा...दुआ हमेशा काम करती है।"

Load More