शूटिंग के दौरान महिला मेकअप आर्टिस्ट रखने को लेकर ज़ोर दिया था: मनीषा कोइराला
ऐक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने पितृसत्ता को लेकर बात करते हुए कहा है कि शूटिंग के दौरान उन्होंने महिला मेकअप आर्टिस्ट रखने को लेकर ज़ोर दिया था। उन्होंने बताया, "ऐसा होता था कि मेरा मेकअप आर्टिस्ट पुरुष और हेयर ड्रेसर महिला होती थी। यह बहुत अजीब लगता था।" अभिनेत्री ने कहा, "मेरे ऐसा करने के बाद महिलाएं मेकअप आर्टिस्ट बनने लगीं।"