शूटिंग के पहले दिन तक इस बात पर यकीन नहीं हो रहा था: शाहरुख के साथ फिल्म करने पर तापसी
अभिनेत्री तापसी पन्नू ने निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान के साथ काम करने को अपने जीवन में मिला सबसे बड़ा मौका बताया है। उन्होंने कहा, "जल्दी तो छोड़िए...मैंने कभी नहीं सोचा...कि किसी दिन मैं यहां तक पहुंच भी पाऊंगी।" बकौल ऐक्ट्रेस, शूटिंग का पहला दिन पूरा होने तक उन्हें इस बात पर यकीन नहीं था।