शूटिंग के पहले दिन सीन को लेकर सवाल पूछने पर शो से निकाल दिया गया था: यामी
अभिनेत्री यामी गौतम ने 'दैनिक भास्कर' को बताया है कि एक बार शूटिंग के पहले दिन सीन को लेकर सवाल पूछने पर उन्हें शो से निकाल दिया गया था। उन्होंने कहा, "सभी मुझे देखने लगे थे कि मैं सवाल कैसे कर सकती हूं। अगले दिन सेट पर गई तो एक शख्स ने कहा था कि 'आप घर जा सकती हैं'।"