शूरा ने शेयर किया शादी के लिए उन्हें प्रपोज़ करते अरबाज़ का वीडियो
मेकअप आर्टिस्ट और अरबाज़ खान की पत्नी शूरा खान ने शादी के लिए उन्हें प्रपोज़ करते अरबाज़ का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। शूरा ने बताया कि अरबाज़ ने शादी से 5 दिन पहले उन्हें प्रपोज़ किया था। शूरा ने लिखा, "19 दिसंबर को हां कहने से लेकर 24 दिसंबर को शादी करने तक सबकुछ बहुत जल्दी हुआ।"