शेखर कपूर ने शेयर की हथकड़ी पहनकर फिल्मफेयर अवॉर्ड में जाने की अपनी पुरानी तस्वीर
फिल्ममेकर शेखर कपूर ने 1995 की अपनी तस्वीर शेयर की है जब वह हथकड़ी पहनकर फिल्मफेयर अवॉर्ड लेने मंच पर पहुंचे थे। उन्होंने ट्वीट किया, "फिल्मफेयर ने 'बैंडिट क्वीन' के लिए मुझे मिल रहे पुरस्कार को लेकर कोई राजनीतिक/विवादित बयान न देने के लिए कहा था...(क्योंकि) फिल्म प्रतिबंधित थी।" शेखर ने कहा, "मैं चुप रहा लेकिन...हथकड़ियां पहनकर मंच पर पहुंचा।"