शेज़ान ड्रग्स लेते थे: दिवंगत ऐक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मां का दावा
तुनिषा शर्मा की मां ने दावा किया है कि इस केस में गिरफ्तार दिवंगत ऐक्ट्रेस के पूर्व-बॉयफ्रेंड शेज़ान खान ड्रग्स लेते थे। इससे पहले उन्होंने शेज़ान पर तुनिषा को धोखा देने और किसी अन्य लड़की से संबंध होने का आरोप लगाया था। वहीं, मुंबई की वालीव पुलिस ने दिवंगत ऐक्ट्रेस की मां और अंकल का बयान दर्ज किया है।