शेन वॉर्न और उनकी पत्नी का रोल कर रहे ऐक्टर्स को अंतरंग सीन के दौरान लगी चोट
दिवंगत क्रिकेटर शेन वॉर्न और उनकी पत्नी सिमॉन कैलहन का रोल निभा रहे अभिनेता ऐलेक्स विलियम्स और अभिनेत्री मार्नी केनेडी एक अंतरंग सीन की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए। मार्नी की कलाई टूट गई जबकि ऐलेक्स को सिर पर चोट आई है और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल मार्नी, मेकआउट सीन के दौरान बेड मिस हो गया था।