शेन वॉर्न ने अपना आखिरी मकान मेरे ससुरालवालों से खरीदा था: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर अकरम
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम ने कहा है कि दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न ने अपना आखिरी मकान उनके ससुरालवालों से खरीदा था। उन्होंने कहा, "वह (शेन) मेरे घर से सिर्फ 2 मिनट की दूरी पर रहते थे।" उन्होंने आगे कहा, "मैं उन्हें बहुत अच्छे से जानता था और उनके जैसे खिलाड़ी दुनिया में रोज़-रोज़ पैदा नहीं होते हैं।"