शेफ विकास खन्ना ने 6 चोट और एक सर्जरी के बावजूद बनाई बॉडी, शेयर की तस्वीर
शेफ विकास खन्ना ने अपने बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की एक तस्वीर 'X' पर पोस्ट की है। उन्होंने लिखा, "घुटने की एक चोट, पीठ की 3 चोट, कलाई की एक सर्जरी, कंधे की 2 चोट और गंभीर अस्थमा का मरीज़ होने के बावजूद खुद को पुश करते रहना है।" खन्ना ने लिखा, "मुझे रोज़ाना प्रेरित करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।"