शेयर बाज़ार के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बीच कौनसे स्मॉलकैप स्टॉक्स इस हफ्ते सर्वाधिक चढ़े?
लोकसभा चुनाव-2024 के बाद शेयर बाज़ार के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बीच इस हफ्ते स्मॉलकैप स्टॉक्स में हेरिटेज फूड्स (64.29%), मॉसचिप टेक्नोलॉजीज़ (44.97%) और पीटीसी इंडस्ट्रीज (30.30%) के शेयरों में सबसे अधिक तेज़ी आई। ऑथम इन्वेस्टमेंट ऐंड इंफ्रास्ट्रक्चर, वी-मार्ट रिटेल, बीएल कश्यप ऐंड सन्स, भागीरधा कैमिकल्स ऐंड इंडस्ट्रीज़ जैसी कंपनियों के शेयर भी इस दौरान 20% से अधिक चढ़े।