शेयर बाज़ार में तेज़ी से निवेशकों की संपत्ति 4 दिन में ₹6.9 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाज़ार में बीते 4 कारोबारी सत्र में तेज़ी के चलते निवेशकों की संपत्ति ₹6.9 लाख करोड़ बढ़ गई है। पिछले चार दिन में सेंसेक्स 1,200 अंक से अधिक बढ़ गया जिससे बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाज़ार पूंजीकरण ₹373 लाख करोड़ हो गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को सेंसेक्स 72,720.96 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

Load More