शेयर बाज़ार में तेज़ी से 7 कारोबारी दिनों में ₹12 लाख करोड़ से अधिक बढ़ी निवेशकों की संपत्ति
शेयर बाज़ार में तेज़ी से 7 कारोबारी दिनों में निवेशकों की संपत्ति ₹12.56 लाख करोड़ बढ़ गई है। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाज़ार पूंजीकरण 28 मार्च को ₹251.94 लाख करोड़ था जो मंगलवार को बढ़कर ₹264.51 लाख करोड़ से अधिक हो गया। इन 7 कारोबारी दिनों में बीएसई के सेंसेक्स में कुल 2,544 अंकों (4.41%) की तेज़ी आई।