शेयरों में तेज़ी के बीच ₹13 लाख करोड़ के पार पहुंचा अदाणी समूह का बाज़ार पूंजीकरण
अदाणी समूह के शेयरों में तेज़ी के बीच समूह की कंपनियों का संयुक्त बाज़ार पूंजीकरण ₹13 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके साथ ही पिछले 2 कारोबारी सत्रों में समूह के निवेशकों ने ₹3.12 लाख करोड़ कमाए। अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी एंटरप्राइज़ेज़ और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों ने मंगलवार को अपर सर्किट को छुआ।