शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही: राष्ट्रीय प्रतीक को विकृत करने के विवाद के बीच अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने राष्ट्रीय प्रतीक को लेकर जारी विवाद के बीच ट्वीट किया, "अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आखिरकार स्वतंत्र भारत का शेर है...ज़रूरत पड़ी तो काट भी सकता है!" दरअसल, विपक्ष ने सरकार पर नए संसद भवन की छत पर स्थापित राष्ट्रीय प्रतीक में शेरों के हाव-भाव को 'विकृत' करने का आरोप लगाया है।