शेरिल सैंडबर्ग ने 14 साल बाद फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा के सीओओ पद से दिया इस्तीफा
फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लैटफॉर्म्स की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) शेरिल सैंडबर्ग ने 14 साल बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मेटा प्लैटफॉर्म्स के सीईओ मार्क ज़करबर्ग ने बताया कि शेरिल कंपनी के निदेशक मंडल में बनी रहेंगी। बकौल ज़करबर्ग, मेटा के मौजूदा चीफ ग्रोथ ऑफिसर हैवियर ओलिवन अब कंपनी के अगले सीओओ होंगे।